रसोई की नवीकरण करने से पहले इन 7 आधुनिक रसोईघर डिज़ाइन को अवश्य देखें

Rita Deo Rita Deo
Maravillosas Cocinas , Amarillo Interiorismo Amarillo Interiorismo مطبخ
Loading admin actions …

यदि आपको लगता है कि आपकी रसोई अब उतनी कर्मशील और आधुनिक नहीं है जितनी कि उसे बदलती ज़रूरतों के मुताबिक होना चाहिए तो, शायद यह विस्तृत नवीनीकरण के लिए सही समय है। आमतौर पर रसोई में प्रयोग किया जाने वाला उपकरण, भण्डारण के अलमारी इत्यादि समय के साथ पुराने हो जाते हैं और इन्हे इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसका समाधान बजट के मुताबिक पूर्ण नवीनीकरण या अर्ध  नवीनीकरण भी हो सकता है। रसोई सजावट में सबसे पसंदीदा सामग्री लकड़ी होती है इसलिए हमारे रसोई सज्जाकारो ने विभिन्न लकड़ी के रसोईघर डिजाइनों के सुझावों को प्रस्तुति किया हैं। हमें विश्वास है की इन रसोईघर डिजाइनों में से आप कुछ नए और आधुनिक उदाहरणों को उपयोग कर सकते हैं। इस विचारपुस्तक में 7 आधुनिक रसोई सजावट विचारों को  पेश किया गया है जो प्रेरणादायक सिद्ध हो सकते हैं ।

1. प्राथमिकता अलमारियाँ को दें

यदि रसोई अलमारियाँ नवीनीकृत करने का विचार कर रहे हैं तो एक ठोस रंग और तंग मरम्मत काम आ सकता है। आप अलमारियाँ के कुछ हिस्सों में विभाजन करके या कुछ का विस्तार करके और उपयोगी रसोई पा सकते हैं। यदि आप जमीन से नवीकरण करने की योजना बना रहे हैं, तो आप इस उदाहरण में दिए हुए अलमारियाँ से नमूना बनवा सकते हैं। आसान अलमारियों और दराज के साथ यह स्टाइलिश मॉडल रसोई के लिए बहुत ही उपयुक्त है।

2. काउंटर का चयन

रसोई सजाने या नवीनीकरण के दौरान सबसे महत्त्वपूर्ण विषय उसके काउंटरटॉप या कार्यस्थल का विकल्प होता है जिसकी सामग्री की स्थायित्व और गुणवत्ता इस स्थान को पसंदीदा बनाती हैं। अपने बजट का निर्धारण करके तय करें कि ठोस रंग या विभिन्न रंगों वाले उपकरण चाहिए और काउंटर पर कृत्रिम पत्थर या धातु का इस्तेमाल करना है। आम तौर पर, प्राकृतिक पत्थर से बने काउंटर में सिमित रंग विकल्प होते हैं पर शक्ति और गुणवत्ता के संदर्भ में ग्रेनाइट काउंटरटॉप्स सबसे लाभदायक हैं, और यदि आप रसोईघर में  क्लासिक शैली लागू करने जा रहे हैं, तो संगमरमर काउंटरटेप्स पर विचार कर सकते हैं।

3. अन्तर्निर्मित उत्पाद की अनिवार्यता

आधुनिक रसोई में हम आम तौर पर मॉड्यूलर अनुप्रयोगों और निर्मित उत्पादों को देखते हैं जिसे छोटी और सिमित स्थान में भी लागू किया जा सकता है। उसी तरह अंतर्निहित उत्पाद ऐसे उपकरण होते हैं जो अंतरिक्ष का सदुपयोग करते हैं। मॉड्यूलर डिजाइन को अपनाकर आधुनिक और उपयोगी रसोईघर प्राप्त करना संभव है, जो कि अंतर्निर्मित उत्पादों के साथ-साथ रसोई के संकीर्ण कोने का भी मूल्यांकन करता है। यदि आप रसोई के उपकरण और सजावट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप रसोई योजनाकारों से सलाह ले सकते हैं।

4.सजावट में जीवंत रंग शामिल करें

सजावट में जीवंत रंग शामिल करें – आधुनिक रसोई सजावट के विवरण और सजावट के लिए पैटर्न, प्रसंस्करण और प्राकृतिक सजावटी तत्वा शास्त्रीय शैली में इस्तेमाल हो सकते हैं। उज्ज्वल रंगों का उपयोग करने से आधुनिक रसोई की सजावट में जीवंत रंगों के कारण लालित्य की भावना बढ़ जाती है। अपनी रसोई के दीवार और फर्श के रंग और सजावट के अनुसार फर्नीचर और सहायक उपकरण को शामिल करें।

5. लकड़ी का उत्तम उपयोग

 लकड़ी का उपयोग रसोई की सजावट में अधिकतम किया जाता है क्योंकि यह एक प्राकृतिक, टिकाऊ और आकर्षक सामग्री है। अलमारियां, काउंटर और बाकि फर्नीचर में, आप अक्सर लकड़ी के विवरण देख सकते हैं। यदि आप लकड़ी के साथ सजावट में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप इस तरह के गहरे रंग की अलमारियाँ लगवा सकते हैं।

6. पूर्वनिश्चित विभाजन वाले दराज़

रसोई के ऊपरी दराज अगर पूर्व्विभजित हों तो छोटे औजारों को सजाने और ढूंढने में आसानी होती और इसके लिए अलग से शेल्फ इत्यादि बनाने की ज़रुरत नहीं है। सुविधाओं के साथ अलमारियाँ और दराज साधारण की तुलना में अधिक कार्यात्मक होते हैं विशेष रूप से खाद्य पदार्थ रखने वाली अलमारियाँ।

7. बहुत सारे संग्रहण बनाएं

यदि आपकी रसोई में अधिक भंडारण स्थान है तो सजावट अधिक उपयोगी और व्यावहारिक होगी। दीवारों पर लम्बी अलमारियों के साथ-साथ छोटी अलमारियों भी सजाकर रसोई में स्थान बचाया जा सकता है।

नए मॉड्यूलर रसोई के कुछ नायाब नमूनों को इस विचार पुस्तक में देखना न भूलें ।

تريد مساعدة في إتمام مشروع بيتك؟
تواصل معنا الآن

يبرز من مجلتنا